Monday, May 27, 2019

ज़िन्दगी - कुछ उसूल


पुरानी गलतियों की याद में मत अटको 
उन्हें बेजान बेमोल धूल समझकर झटको
ज़िन्दगी में आगे बढ़ना है तो
नज़र हमेशा सामने ही रहने दो

कुछ रिश्ते हैं कम पलों के लिए
थोड़ा ही जलके बुझ जाते हैं जैसे दिये
उन्हें अपने गले लगाके मत जीना
नहीं तो पड़ेगा अपने आँसूओंको पीना

कुछ लोग लगते तो हैं बहुत अच्छे
लेकिन दिल के मामले में निकलते हैं कच्चे
लोगों को परखना बहुत ज़रूरी है
क्योंकि कई लोगों की जुबां नहीं छुरी  है

यूं तो सब कहते हैं हमेशा खुश रहो
पर इसके लिए तुम अन्याय ना कभी करो ना सहो
दूसरों को खुश करते करते खुद को ना भूल जाओ
सच्चाई से अच्छा काम करने मैं ख़ुशी पाओ

कोई तुम्हारे साथ चले या ना चले
अकेले आये थे तुम अकेले ही भले
बस इतना याद रखना ज़रूर
ऊपरवाला पास है तो सब दुख रहेंगे दूर


27th May 2019

No comments: